back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला, आतंकवादियों ने यूपी के 2 मजदूरों को गोली मारी

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अब प्रवासी लोगों को निशाना बनाने से चुक नहीं रहे हैं। आतंकवादियों ने 1 नवंबर 2024 की रात 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर में 1 नवंबर 2024 की रात आतंकियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरियों को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने बडगाम के मजहामा गांव में उत्तर प्रदेश के 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी। घायल प्रवासी मजदूर सूफियान और उस्मान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। ये दोनों प्रवासी मजदूर जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों प्रवासी मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों का इलाज जारी है।

पिछले 12 दिनों में प्रवासी लोगों पर हमले की यह तीसरी घटना है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 दिनों में जम्मू-कश्मीर में प्रवासी लोगों को निशाना बनाने की यह तीसरी घटना है। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक प्रोजेक्ट में काम करके वापस लौट रही टीम पर गोलीबारी कर दी थी, जिसने एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों की जान ले ली थी। इसके बाद आतंकवादियों ने एक और प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी। इसके बाद अब 1 नवंबर 2024 की रात को आतंकवादियों ने अब इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की गोली से घायल हुए ये दोनों प्रवासी मजदूर जल जीवन परियोजना में काम कर रहे थे।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की घटना के बाद सेना ने अपना सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया। सेना ने स्थानीय सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है।

पाकिस्तान का इसके पीछे का मकसद

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस तरह टारगेट किलिंग से कश्मीर में अशांति फैलाने की नई साजिश रच रहा है। पाकिस्तान का इसके पीछे का मकसद, आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की योजनाओं को सफल होने से रोकना है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। जिसमे कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵